फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister Prakash javadekar and other bjp leaders reaction over burning tractor near India Gate in Delhi

कांग्रेस ने ट्रैक्टर में आग लगाकर जो नाटक किया उससे देश शर्मिंदाः प्रकाश जावड़ेकर

Mon, 28 Sep 2020 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
union minister Prakash javadekar and other bjp leaders reaction over burning tractor near India Gate in Delhi
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गेट पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सोमवार को कहा कि उसने प्रचार पाने और किसानों को गुमराह करने के लिए जो ‘नाटक’ किया उससे देश शर्मिंदा हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा और घटना की निंदा की और विपक्षी दल पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि आज कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा किया।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि पहले ट्रैक्टर को ट्रक में लादकर इंडिया गेट पर लाया गया और फिर उसमें आग लगाई गई, कांग्रेस के इस नाटक की हम निंदा करते हैं। पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है और उसके चेहरे से नकाब हट गया है। उसने ये नाटक प्रचार के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करीब 15-20 लोगों ने सोमवार की सुबह इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि पांच लोग पंजाब युवा कांग्रेस के बताए जा रहे हैं और इन्हें हिरासत में लिया गया है। संसद में पिछले सप्ताह पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों द्वारा देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई है।

भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस को किसान विरोधी बताया
वहीं भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस को किसान विरोधी बताया और कहा कि किसान खेती से जुड़े उपकरणों की पूजा करते हैं और वे ट्रैक्टर को आग नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा ट्रैक्टरों को आग लगाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के अन्नदाताओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा-कांग्रेस की साजिश उजागर
अन्य केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भगत सिंह, जिनकी जयंती सोमवार को है, के नाम पर किसानों की आजादी के खिलाफ ट्रैक्टर जलाकर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साजिश उजागर हो गई है।

तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आरोप नगाया कि ट्रैक्टर जलाने की घटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे किसान उन उपकरणों की पूजा करते हैं जिसका इस्तेमाल वे खेती में करते हैं। कोई भी असली किसान अपना ट्रैक्टर नहीं जलाएगा।


यदि युवा कांग्रेस अपना समर्थन किसानों के प्रति दिखाना चाहती थी तो उन्हें एक ट्रैक्टर जलाने के बजाय उसे किसी गरीब किसान को दान कर देना चाहिए था। लेकिन वे ऐसा कैसे कर सकते हैं? उन्हें तो नष्ट करना ही आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed