फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Piyush Goyal shared viral Shark Tank meme to attack the opposition

ये बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर चढ़ा शार्क टैंक फीवर, विपक्ष पर यूं साधा निधाना 

Sun, 13 Feb 2022 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 09:27 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अनुपम मित्तल के शार्क टैंक के शो का मीम 'ये बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं' को साझा करते हुए विपक्ष पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Union minister Piyush Goyal shared viral Shark Tank meme to attack the opposition
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

विस्तार

टेलीवीजन के रियलिटी शो शार्क टैंक का बुखार इन दिनों सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शार्क टैंक के मीम साझा करने वालों में शामिल हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शार्क टैंक का मीम साझा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अनुपम मित्तल के शार्क टैंक के शो का मीम 'ये बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं' को साझा करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। 

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने मीम्स को साझा करते हुए लिखा- कि भारत ने 2022 में हर पांच दिन में एक बार क्या किया? इसके जवाब में उन्होंने लिखा 2022 में केवल 40 दिनों में भारत ने आठ यूनिकॉर्न बनाए। इसका मतलब है कि हर पांच दिन में एक यूनिकॉर्न। इस मीम्स के नीचे विपक्ष का संदर्भ लेते हुए मीम्स साझा किया गया है, जिसमें लिखा है कि, यह बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं। 
विज्ञापन


 

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 14 जनवरी, 2022 तक 83 स्टार्टअप यूनिकॉर्न थे। 2016-17 में केवल 733 थे, जिनकी संख्या 2021-22 में बढ़कर 14,000 से अधिक हो गई है। भारत ने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है और अमेरिका व चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत में 2021 में क्रमशः 487 व 301 यूनिकॉर्न जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed