फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister of State Raosaheb Danve claims 25 MLAs of MVA are in touch with BJP

महाराष्ट्र की सियासत: महाविकास अघाड़ी के 25 विधायक भाजपा के संपर्क में, केंद्रीय मंत्री दानवे ने किया दावा

Fri, 18 Mar 2022 09:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Mar 2022 09:40 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन के कम से कम 25 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। वहीं, गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस हर संभव विकल्प पर विचार करने को तैयार है।

विज्ञापन
Union Minister of State Raosaheb Danve claims 25 MLAs of MVA are in touch with BJP
केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन के कम से कम 25 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। शिवसेना के दावे के विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उसे मुख्यमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई थी। हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं है, यह उद्धव ठाकरे और राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार की सेना है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को कहा कि एमवीए के कम से कम 25 नाखुश विधायक हमारे संपर्क में है। गौरतलब है कि एमवीए, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। जिसे 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जब भाजपा और  शिवसेना की राहें अलग हो गईं तब बनाया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपनी हिंदुत्व विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वोट मिले, लेकिन बाद में उसने भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस सभी विकल्पों के लिए तैयार'
 गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस हर संभव विकल्प पर विचार करने को तैयार है। दरअसल, पिछले महीने गोवा विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा को 40 में से 20 सीटें मिली थीं, साथ ही उसने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन भी हासिल किया है। इसके बावजूद भाजपा ने अभी तक नई सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। इसको लेकर हीं कांग्रेस ने बयान दिया है। 


शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दावा पेश करने में विफलता संकेत देती है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। कामत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्पों के लिए खुली है कि गोवा में एक गैर-भाजपा सरकार बने जो वास्तव में विधानसभा चुनावों के फैसले को बरकरार रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed