फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister of State for External Affairs V Muraleedharan on Israel Hamas conflict

V Muraleedharan: इस्राइल में फंसे भारतीयों को दूतावास से संपर्क करने की सलाह, लोगों से सुरक्षित रहने का आग्रह

Sun, 08 Oct 2023 02:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Oct 2023 02:51 PM IST
सार

इस्राइल में हमले के बाद टेल अवीव में भारतीय दूतावास और फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने वहां मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने और आपातकाल स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा है। 

विज्ञापन
Union Minister of State for External Affairs V Muraleedharan on Israel Hamas conflict
V Muraleedharan - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री वी मुरलीधरन ने इस्राइल में फंसे भारतीयों से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी चीज की जरूरत होने पर भारतीय दूतावास से सीधे संपर्क करने की सलाह भी दी। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास ने पहले ही वहां फंसे लोगों के लिए एडवायजरी जारी कर दी है। उन्होंने कहा, 'इस्राइल में फंसे भारतीय किसी भी समय भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। दूतावास वहां फंसे भारतीयों को हर तरह की सहायता प्रदान करेगा।'
विज्ञापन


इस्राइल-हमास के बीच चल रहे इस हमले पर भारत के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने यह बात साफ कर दी है।' उन्होंने इस्राइल पर हुए इस हमले की निंदा भी की है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'हम इस्राइल के लोगों के साथ खड़े हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को हमास ने एक साथ कई रॉकेट इस्राइल पर दागे, जिसमें करीब 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद टेल अवीव में भारतीय दूतावास और फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने वहां मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने और आपातकाल स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार 18,000 भारतीय नागरिक इस्राइल में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed