{"_id":"62ade2f77eca9f217e42921f","slug":"union-minister-nitin-gadkari-said-his-ministry-set-five-world-records-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari World Record: गडकरी बोले- मेरे मंत्रालय ने इस साल में बनाए पांच विश्व रिकॉर्ड, जानें किसे दिया श्रेय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari World Record: गडकरी बोले- मेरे मंत्रालय ने इस साल में बनाए पांच विश्व रिकॉर्ड, जानें किसे दिया श्रेय
Sun, 19 Jun 2022 03:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:33 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे में कहा कि उनके मंत्रालय ने इस साल पांच विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। इन रिकार्ड्स में केवल 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किलोमीटर के राजमार्ग का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
Prayagraj News : श्रृंगवेरपुर धाम में सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस साल सड़क निर्माण के क्षेत्र में पांच विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन रिकार्ड्स में केवल 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किलोमीटर के राजमार्ग का निर्माण शामिल है। संबोधन के दौरान उन्होंने इसका श्रेय इंजीनियरों, ठेकेदारों की टीम को दिया।
विज्ञापन
इसका श्रेय मुझे नहीं
पुणे में 'पांडुरंग अबाजी राउत अमृत महोत्सव सत्कार' कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर अमरावती और अकोला के बीच 75 किलोमीटर की एकल बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुझे नहीं, बल्कि दिन-रात मेहनत करने वाले इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और श्रमिकों को जाता है।
विज्ञापन
21वीं सदी भारत की होगी
'पांडुरंग अबाजी राउत अमृत महोत्सव सत्कार' कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने देश की ईंधन जरूरतों को पूरा करने और इसे ऊर्जा निर्यातक बनाने के लिए गन्ने से इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 18वीं सदी मुगलों की थी, 19वीं सदी अंग्रेजो की थी और 20वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका महाशक्ति था। अब अगर हम सब मिलकर काम करें तो 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने कहा कि हमारे संयुक्त प्रयास से भारत 'विश्वगुरु' और आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने कहा कि सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत अगले एक साल मे पेट्रोल गाड़ियों के बराबर होगी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के बजाय फसल अवशेषों से उत्पादित इथेनॉल को बढ़ावा दे रही है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि ईवी की कीमतें कम कर जीवाष्म ईंधन पर खर्च किए गए पैसे को बचाया जाए। सरकार पहले से ही हरित ईंधन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जलमार्ग हमारे लिए सड़क की तुलना में परिवहन का एक सस्ता साधन है।
भारतीय कंपनियां बना सकती हैं बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार : नितिन गडकरी
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला द्वारा भारत में अपने उत्पादों को बेचने की योजना को ठंडे बस्ते में डालने की खबरों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने शनिवार को कहा कि सरकार इस पक्ष में बिल्कुल नहीं है कि कोई कार निर्माता कंपनी चीन में कारों का निर्माण करे और यहां बिक्री करे। उन्होंने कहा कि भारतीय कार निर्माता दुनिया की सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं।
पुणे में एक वाहन दुर्घटना परीक्षण (vehicle crash test) के बाद एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा, “हमारे यहां सभी ऑटोमोबाइल ब्रांड हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनमें से एक या दो यहां नहीं हैं। हमने एक कंपनी से कहा कि चीन में निर्माण और यहां कार बेचने से काम नहीं चलेगा (चाइना में बनाकर यहां बेचोगे, ऐसा नहीं जमेगा)। यदि आप यहां आना चाहते हैं, तो आपको भारत में निर्माण करना होगा। मुझे विश्वास है कि हमारे वाहन निर्माता दूसरों से बेहतर वाहन बना सकते हैं। हमारे पास युवा प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं और वे बेहतर कर रहे हैं।"