फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister nitin Gadkari said Developers should build low priced houses keeping common man in mind

Pune: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिया सुझाव, कहा- आम आदमी को ध्यान में रखकर कम कीमतों वाले घर बनाएं डेवलपर्स

Sat, 16 Sep 2023 01:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 01:33 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मांग के कारण महंगे दामों वाले घर भी आसानी से बिक जा रहे हैं लेकिन डेवलपर्स को इससे हटकर आम लोगों के लिए घर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Union Minister nitin Gadkari said Developers should build low priced houses keeping common man in mind
Nitin Gadkari - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुणे दौरे पर हैं। पुणे में उन्होंने कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स ऑफ इंडिया (क्रेडाई) पुणे मेट्रो की 40वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट शहरों से स्मार्ट गांवों तक विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है। जिससे इन्हें अच्छे सड़क नेटवर्क वाले शहरों से जोड़ा जा सके। गडकरी ने कहा कि नई तकनीक और निर्माण विधि के साथ नए निर्माण सामाग्री के इस्तेमाल से घरों की लागत को कम करने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद बयान जारी किया गया। बयान में गडकरी के हवाले से कहा गया कि देश में सिर्फ कुछ ही लोग एक करोड़ या उससे अधिक कीमत वाले घर खरीदने में समर्थ है। घरों की कीमतों को कम कर आवास निर्माण के लिए समान अवधारणाओं को बढ़ाया जा सकता है। गडकरी ने कहा कि मांग के कारण महंगे दामों वाले घर भी आसानी से बिक जा रहे हैं लेकिन डेवलपर्स को इससे हटकर आम लोगों के लिए घर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। गडकरी ने घोषणा की कि मंत्रालय जल्द ही 55000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पुणे में फ्लाईओवर परियोजनाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed