फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari an Vivek Oberoi launch poster of biopic 'PM Narendra Modi' in Nagpur

पीएम की बायोपिक का पोस्टर लांच, लिखा है- आ रहे हैं दोबारा मोदी अब कोई रोक नहीं सकता

Mon, 20 May 2019 12:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari an Vivek Oberoi launch poster of biopic 'PM Narendra Modi' in Nagpur
पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर लांच - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने महाराष्ट्र के नागपुर में पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर लांच किया। बायोपिक के पोस्टर पर लिखा है, आ रहे हैं दोबारा पीएम नरेंद्र मोदी, अब कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन


 

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों से उत्साहित फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आज शाम दिल्ली में भी रखी गई है, जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाती फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को पहले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही रिलीज किया जाना था। 


लेकिन राजनीतिक दलों की शिकायतों पर बॉम्बे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। अब आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद फिल्म को लेकर फिर हलचल तेज हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed