फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Mansukh Mandaviya Letter to Rahul Gandhi over COVID-19 in Bharat Jodo Yatra news in hindi

'देशहित में स्थगित कर दें भारत जोड़ो यात्रा': केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, जानें क्या है वजह

Wed, 21 Dec 2022 10:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 21 Dec 2022 10:36 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में कहा, "चूंकि कोरोनावायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है।"

विज्ञापन
Union Minister Mansukh Mandaviya Letter to Rahul Gandhi over COVID-19 in Bharat Jodo Yatra news in hindi
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ सीएम गहलोत और पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने चौकसी बढ़ा दी है। केंद्र ने सभी राज्यों से नए मामलों पर नजर रखने और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए कहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की एक चिट्ठी सामने आई है, जो उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी है। इसमें दोनों नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में कहा, "चूंकि कोरोनावायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है।" उन्होंने सलाह देते हुए कहा, "राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए और सुनिश्चित हो कि सिर्फ कोरोना के प्रति वैक्सीनेटेड लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

इसी चिट्ठी में मंडाविया ने आगे कहा कि अगर कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed