फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister hardeep singh Puri asked builders to try to sell houses quickly

केंद्रीय मंत्री पुरी ने बिल्डरों से कहा- न बिक पाए घरों को जल्द बेचें, इन्हें दबाकर न बैठें

Sat, 28 Nov 2020 12:52 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Union Minister hardeep singh Puri asked builders to try to sell houses quickly
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बिल्डरों से कहा कि वे न बिक पाए घरों को दबाकर न बैठें, बल्कि इन्हें जल्दी से बेचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वह आवास बिक्री को बढ़ावा देने के मद्देनजर एक बार फिर से संपत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प ड्यूटी कम करने के लिये राज्य सरकारों को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन


रियल्टी कंपनियों के संगठन नारेडको के द्वारा आयोजित एक डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि सर्किल दरों को कम होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, अब समय आ गया है कि न बिक पाये घरों को निकाला जाये। उन्हें दबाकर बैठा न जाये।
विज्ञापन



पुरी ने कहा कि ऐसा करने से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और डेवलपरों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने हाल ही में आयकर नियमों को आसान किया है। इससे सर्किल दरों और लेन-देन की दरों का फर्क बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने सर्किल दरें कम किये जाने की बात करते हुए कहा कि यह 20 प्रतिशत का फर्क आर्थिक गतिविधियों को तेज करेगा। आप सभी को अब कदम बढ़ाना चाहिये। न बिक पाये घरों से अब मुक्ति पाइये।

पुरी ने स्टाम्प ड्यूटी के बारे में कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी को कम किया है। शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि इस कदम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि सितंबर 2020 में महाराष्ट्र में बिक्री पंजीयन कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान 1,19,834 पंजीयन हुए, जो इस साल का सर्वाधिक है।


पुरी ने कहा कि वह स्टाम्प ड्यूटी को कम करने को लेकर एक बार फिर से राज्यों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने पर्यावरण संबंधी मंजूरियों में देरी की चिंता के बारे में बिल्डरों को कहा कि वे वास्तविक समस्याएं साझा करें। मंत्री ने कहा कि यदि समस्याएं केंद्र सरकार से संबंधित रहीं, तो वह इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed