फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Giriraj Singh slams Congress President Rahul Gandhi

शाह ने राहुल की इटली यात्रा पर ली चुटकी, बोले- मुझे व्हाट्सऐप पर आया मैसेज, इटली में है चुनाव

Sun, 04 Mar 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh slams Congress President Rahul Gandhi
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : SELF

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं। जहां त्रिपुरा में भाजपा और लेफ्ट सरकार के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। चुनावी नतीजों के देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि मुझे व्हाट्सऐप आया है कि इटली में चुनाव है। 

विज्ञापन


 



इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'कोई नेता अपने कार्यकर्ताओं को ऐसे समय में नहीं भागता। राहुल गांधी नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पिछले सात दशक के राजनीतिक सफर में शिखर से शून्य पर पहुंच गई है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों होली का त्योहार मनाने अपनी नानी से मिलने इटली यात्रा पर गए हुए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें सरप्राइज देना चाहता हूं।


देंखे वीडियो...
 


वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने इन टिप्पणियों को आधारहीन करार दिया है। गौरतलब है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी नागालैंड में 25 और त्रिपुरा में 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

राहुल राजनीति की नर्सरी के छात्र हैं : हेमंत

Union Minister Giriraj Singh slams Congress President Rahul Gandhi
राहुल गांधी
अगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्नातकोत्तर के छात्र हैं, तो राहुल गांधी अब भी नर्सरी कक्षा में हैं। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राजनीति में दोनों नेताओं की क्षमता की तुलना करते हुए यह बात कही। दो दशक तक कांग्रेस में रहे सरमा गोगोई सरकार में 15 साल तक मंत्री रहे। पर 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। 

इससे पहले भी राहुल गांधी की कार्यशैली को लेकर सरमा उनकी आलोचना कर चुके हैं। सरमा ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष गंभीर नेता नहीं हैं। सरमा का आरोप है कि जब वे कांग्रेस में थे, तो राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर राहुल से चर्चा करना चाहते थे, लेकिन वह अपने डॉगी को खिलाने में व्यस्त थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed