फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan says The world knows that Dheeraj Sahu was the ATM of the Gandhi family

351 करोड़ कैश विवाद: 'दुनिया जानती कि वह गांधी परिवार के...', धीरज साहू की चुप्पी तोड़ने पर धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 16 Dec 2023 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

एक सप्ताह बाद साहू का बयान आने पर प्रधान ने कहा कि एक सप्ताह के बाद साहू का बचाव आया है, जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। एजेंसी अपना काम कर रही है, करने दीजिए

विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan says The world knows that Dheeraj Sahu was the ATM of the Gandhi family
Dharmendra Pradhan - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी के बाद मिली नकदी ने सबको चौंका दिया। छापेमारी में 351 करोड़ की नकदी मिली थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों ने साहू के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि वह गांधी परिवार के एटीएम थे। 

विज्ञापन


मैंने केला नहीं खाया...
उन्होंने कहा, 'हमारे ओडिशा में एक कहावत है कि मंदिर के अंदर कौन है? तो उत्तर आता है कि मैंने केला नहीं खाया। धीरज साहू कांग्रेस पार्टी के तीसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। दुनिया जानती है कि साहू गांधी परिवार के एटीएम थे। हम नहीं कहते कि पार्टी का एटीएम थे, लोग कहते हैं गांधी परिवार के एटीएम थे।'
विज्ञापन


लोगों के गले नहीं उतर रहा
एक सप्ताह बाद साहू का बयान आने पर प्रधान ने कहा, 'एक सप्ताह के बाद साहू का बचाव आया है, जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। एजेंसी अपना काम कर रही है, करने दीजिए। पर एक साल उठता है कि  यह पैसा कहां से आता है? वह गांधी परिवार के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और फिर लोगों पर दबाव बना रहे थे। हर कोई उनके परिवार और व्यवसाय के बारे में जानता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भ्रष्टाचार की बात करते...
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'धीरज साहू को अपने घर में 300 करोड़ रुपये की नकदी के बारे में कैसे पता नहीं हो सकता। यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ी छापेमारी है। यह कांग्रेस पार्टी के लोगों की स्थिति है, जो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करते हैं।'


धीरज साहू ने तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस के सांसद धीरज साहू ने कहा था कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार को व्यापारिक कंपनियों का है। मामले पर आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए। मेरे परिवार के सदस्य इसका जवाब देंगे। मुझे नहीं पता आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लोग किस नजर से देख रहे हैं। लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं हैं। आयकर विभाग ही बताएगा कि यह काला धन या सफेद धन है। बस इतंजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed