फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister and Ex Army Chief V K Singh slams protesters asks them to not join Armed Forces if they dont like Agnipath Scheme

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ स्कीम अच्छी नहीं लगी तो सेना का हिस्सा न बनें', केंद्रीय मंत्री का प्रदर्शनकारियों पर निशाना

Sun, 19 Jun 2022 11:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Jun 2022 11:50 PM IST
सार

वीके सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के अग्निपथ योजना के खिलाफ दिए गए बयानों का हवाला देते हुए विपक्षी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन
Union Minister and Ex Army Chief V K Singh slams protesters asks them to not join Armed Forces if they dont like Agnipath Scheme
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को वीके सिंह की खरी-खरी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह का बयान आया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें यह योजना पसंद नहीं आ रही तो उन्हें सेना में भर्ती नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होना बिल्कुल अपनी मर्जी की बात है और यह कोई अनिवार्य चीज तो है नहीं। अगर कोई अभ्यर्थी सेना में शामिल होना चाहता है तो वह अपनी मर्जी से ऐसा कर सकता है। हम अनिवार्य तौर पर सैनिक नहीं बनाते। लेकिन अगर आपको अग्निपथ भर्ती योजना पसंद नहीं तो सेना में भर्ती होने मत आइए। आखिर कौन आपको बुला रहा है? आप बस और ट्रेन जला रहे हैं। किसने आपसे कहा कि आप सशस्त्र बलों में भर्ती होंगे। आप तभी चुने जाएंगे, जब आप पात्रता से जुड़े मापदंडों को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीके सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के अग्निपथ योजना के खिलाफ दिए गए बयानों का हवाला देते हुए विपक्षी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के सर्वश्रेष्ठ कार्यों में भी गलतियां निकालने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह राहुल गांधी से हो रहे ईडी के सवालों से परेशान है।

गौरतलब है कि सरकार ने मंगलवार को योजना का एलान करते हुए सरकार ने कहा था कि साढ़े 17 से 21 साल तक के युवाओं को चार साल के लिए सशस्त्रबलों में भर्ती किया जाएगा। इसके बाद में उनमें से 25 फीसदी को नियमित सेवा पर रख लिया जाएगा। इस तरह भर्ती होने वाले युवक ‘अग्निवीर’ कहलाएंगे।

हालांकि, बाद में युवाओं के विरोध के मद्देनजर केन्द्र ने 'अग्निपथ योजना' के अंतर्गत शामिल होने वाले युवाओं की आयु सीमा को इस वर्ष के लिए 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया था। प्रियंका ने राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर रविवार को कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ कार्यक्रम में कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं एवं सेना के लिए विनाशकारी साबित होगी। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को अपनी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन पूछताछ की थी। वह सोमवार को भी एजेंसी के समक्ष पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed