फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anant Kumar Passed Away

अनंत कुमार: श्रद्धांजलि देने बंगलूरू पहुंचे पीएम मोदी, आज होगा अंतिम संस्कार

Tue, 13 Nov 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Anant Kumar Passed Away
नरेंद्र मोदी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और लंबे समय से भाजपा के नेता रहे अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद हाल ही में लौटे दक्षिण बेंगलुरू के सांसद ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं।


loader

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और लंबे समय से भाजपा के नेता रहे अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद हाल ही में लौटे दक्षिण बेंगलुरू के सांसद ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं।

अनंत कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू जाकर श्रद्धांजलि दी। उ्नहोंने ट्विटर पर लिखा, 'बंगलूरू में मैंने श्री अनंत कुमार जी को श्रद्धांजलि दी। हमने एक उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवक खो दिया जिन्होंने बहुत से लोगों की जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव था। उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी समय बिताया।' 
 




उनके पार्टी कार्यालय ने एक बयान में बताया कि कुमार का कैंसर और संक्रमण के बाद पैदा हुई जटिलताओं के कारण निधन हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से सघन निगरानी कक्ष में कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को सोमवार को दिन भर उनके आवास पर रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर किया जाएगा। 



प्रदेश इकाई ने कहा कि चमराजपेट शवदाह गृह में अंतिम संस्कार से पहले उनके शव को भाजपा के प्रदेश कार्यालय और उनके निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले नेशनल कॉलेज ग्राउंड में रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने दिल्ली में घोषणा की कि कुमार के सम्मान में सोमवार को पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कर्नाटक सरकार ने नेता के सम्मान में 14 नवंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक और सोमवार को छुट्टी घोषित की। 

छह बार के सांसद के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा “केंद्रीय मंत्री एवं अनुभवी सांसद श्री एच.एन.अनंत कुमार के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। यह हमारे देश के सार्वजनिक जीवन को और खासकर कर्नाटक के लोगों के लिए बड़ा नुकसान है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, साथियों एवं असंख्य मित्रों के साथ हैं।”

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें ‘‘छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक वर्षों का साथी’’ बताया और उनकी एक ‘‘समर्पित राजनेता’’ के तौर पर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपने महत्त्वपूर्ण साथी एवं मित्र के निधन से बेहद दुखी हूं” और कुमार को एक असाधारण नेता बताया जो युवावस्था में ही सार्वजनिक जीवन में आए और काफी लगन और सेवा भाव से समाज की सेवा की।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “अनंत कुमार जी एक सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और भाजपा संगठन के लिये एक धरोहर थे। उन्होंने पार्टी को कर्नाटक और खासतौर पर बेंगलुरु और आस-पास के क्षेत्रों में मजबूत करने के लिये कठोर परिश्रम किया। वह अपने क्षेत्र की जनता के लिये हमेशा सुलभ रहते थे।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुमार की पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बातचीत की और अपनी संवेदना प्रकट की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।' 

वरिष्ठ भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्टि की है कि वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शहर में मौजूद रहेंगे लेकिन पार्टी को मोदी के यहां पहुंचने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (59) का सोमवार तड़के 2 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले ही महीने वह अमेरिका और ब्रिटेन से इलाज कराकर लौटे थे। कुछ दिन पहले उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर 1 बजे बंगलूरू में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed