फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Ahir criticized varun gandhi for his statement on Rohingya refugees

रोहिंग्या मुसलमानों पर बंटी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री अहीर और वरुण आमने-सामने

Tue, 26 Sep 2017 05:25 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Union minister Ahir criticized varun gandhi for his statement on Rohingya refugees
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने रोहिंग्या शरणार्थियों पर दिए गए बयान के लिए भाजपा नेता वरुण गांधी की आलोचना की है। वरुण ने कहा था कि सुरक्षा जांच के बाद रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में शरण देनी चाहिए।
विज्ञापन


वरुण के बयान पर केंद्रीय मंत्री अहीर ने कहा, ‘जो देश के हित में सोचेगा वो इस तरह के बयान नहीं देगा।’ एक हिंदी दैनिक में लिखे एक आलेख में वरुण ने कहा, ‘हमें म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण जरूर देनी चाहिए लेकिन इससे पहले वैध सुरक्षा चिंताओं का आकलन भी करना चाहिए।’ 
विज्ञापन


अहीर की टिप्पणी के बाद वरुण ने ट्वीट कर कहा, ‘उनका लेख मुख्य रूप से भारत की शरणार्थी नीति को लेकर था, जिसमें हमें शरणार्थियों को कैसे स्वीकार करना चाहिए इसके बारे में स्पष्ट उल्लेख था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पारित कर रोहिंग्या मामले में सरकार के पक्ष का समर्थन किया था। इसमें मानवीय आधार पर बांग्लादेश को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही देश के 125 करोड़ लोगों की आंतरिक सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करने की बात कही गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed