फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Min Pralhad Joshi said-Congress is a dalali party, opposing farm laws because favours dalali

मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- कांग्रेस दलाली पार्टी, पीएम ने बिचौलिए खत्म किए इसलिए कृषि कानूनों का कर रही विरोध

Tue, 23 Feb 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Union Min Pralhad Joshi said-Congress is a dalali party, opposing farm laws because favours dalali
प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह दलाली पार्टी है। वह दलाली के पक्ष में है और बिचौलिया पार्टी है।  उन्होंने कहा कि इसके परेशान होने का कारण भी यही है।  केरल के त्रिवेंद्रम में जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कल्याणकारी योजनाओं से बिचौलिए खत्म कर दिए, इसलिए वह घबरा रही है। वह कृषि कानूनों का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि वह दलाली के पक्ष में है। 
विज्ञापन


जोशी का राहुल पर तंज, कहा- वे ट्रैक्टर पर अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे
प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाले जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ट्रैक्टर पर अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चुनावी राज्य के दो विरोधी मोर्चों सत्ताधारी माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केरल में 'कुश्ती' लड़ रहे हैं लेकिन 'दिल्ली में दोस्ती' है। उन्होंने इसे 'पाखंड' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली में ये कहा था राहुल ने
भाजपा के केरल विधानसभा चुनाव के प्रभारी जोशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर एक अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। 

अपने निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने वाले राहुल गांधी ने कहा था कि कृषि ही एक मात्र कारोबार है जो 'भारत माता' से जुड़ा है और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए 'मजबूर' करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed