{"_id":"5e076b428ebc3e87e200fa89","slug":"union-home-minister-amit-shah-visited-indo-tibetan-border-police-headquarters-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने आईटीबीपी मुख्यालय का किया दौरा, चीन सीमा पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने आईटीबीपी मुख्यालय का किया दौरा, चीन सीमा पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की
Sat, 28 Dec 2019 08:18 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Dec 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान शाह ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे बिताए। मोदी सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद सीमा की निगरानी करने वाले इस बल के मुख्यालय का शाह का यह पहला दौरा था।
विज्ञापन
इससे पहले संचालनात्मक समीक्षा के लिये वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।
सूत्रों ने बताया कि आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक प्रजेंटेशन दिया और मंत्री को 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन