{"_id":"641a5cd6902aee93740e3505","slug":"union-home-minister-amit-shah-said-maharishi-dayanand-start-cultural-and-intellectual-awakening-of-the-country-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आर्य समाज के स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह, कहा- महर्षि दयानंद ने की देश में बौद्धिक जागरण की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: आर्य समाज के स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह, कहा- महर्षि दयानंद ने की देश में बौद्धिक जागरण की शुरुआत
Wed, 22 Mar 2023 07:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 22 Mar 2023 07:11 AM IST
सार
महर्षि दयानंद ने देश के सांस्कृतिक और बौद्धिक जागरण की बहुत तीव्र गति से शुरूआत की। शाह ने कहा कि पीएम मोदी जो देश जागरण का काम कर रहे हैं उसकी मूल कल्पना महर्षि दयानंद के जीवन और कार्यों से ली गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती मनाने का निर्णय कर चुकी है। महर्षि दयानंद ने देश के सांस्कृतिक और बौद्धिक जागरण की बहुत तीव्र गति से शुरूआत की। शाह ने कहा कि पीएम मोदी जो देश जागरण का काम कर रहे हैं उसकी मूल कल्पना महर्षि दयानंद के जीवन और कार्यों से ली गई है। अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में आर्य समाज के 148वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। शाह ने कहा, महर्षि ने देश को जागृत किया।
सरकार ने दिया प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
शाह ने कहा, प्राकृतिक खेती से ना केवल पृथ्वी और मिट्टी का कल्याण होने वाला है बल्कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन से पूरी दुनिया का कल्याण होने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भी प्राकृतिक खेती का पूरा समर्थन करके लाखों किसानों को यूरिया और डीएपी से मुक्त करके एक बार फिर से पृथ्वी माता को गुणवत्ता से भरपूर बनाया और मानव शरीर को रोगमुक्त करने का अभियान चलाया है।