फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah arrives Guwahati, Assam

असम: गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Thu, 25 Feb 2021 06:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 06:52 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah arrives Guwahati, Assam
गुवाहटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ani

गृह मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। यहां उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर अमित शाह लगातार असम का दौरा कर रहे हैं। पिछली बार के दौरे पर अमिह शाह ने कई रैलियों को संबोधित किया था और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन

 

गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले गुवाहाटी दौरे पर  सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना की शुरुआत की थी। यह योजना पैनल अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। यह योजना देश भर में उनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन


पिछले दौरे पर कही थीं ये बड़ी बातें...
  • बोडो जनजाति के हर अधिकार को, संस्कृति को, बोडो भाषा को हम सुरक्षित भी रखेंगे, इसका संवर्धन भी करेंगे और इसे आगे भी बढ़ाएंगे।
  • भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और प्रदूषण से मुक्त असम अगर बनाना है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही बना सकती है। आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ असम में एनडीए की सरकार बनाइए और बोडो लैंड के विकास को सुनिश्चित करिए
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असम की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ का समाधान कोवल भाजपा कर सकती है। हमने असम को गोलियों और विरोध से मुक्त कराया है। भाजपा को पांच साल और दीजिए हम असम को बाढ़ मुक्त भी बना देंगे।
  • कांग्रेस पार्टी वर्षों तक असम को रक्त रंजित करती रही। अलग-अलग आंदोलन कराती रही। पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ। असमी- गैर असमी, बोडो- गैर बोडो करने वालों को पहचानिए। ये लोग ऐसी बातें राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं।
  • मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि 500 करोड़ रुपये सिर्फ बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए आवंटित किए गए हैं। ये रोड का जाल समस्त बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।
  • बोडो भाषा को सम्मान देने का हमने वादा किया था। असम सरकार ने असम की सह राज्य भाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर आज वर्षों पुरानी मांग समाप्त कर दिया है।
  • आत्मसमर्थन करने वाले सभी शरणार्थियों को 4 लाख रुपये की जो आर्थिक सहायता देनी थी उसकी भी आज चेक के माध्यम से आपके सामने देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed