फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union health ministry Says Media report Of claiming shortage of pneumococcal vaccines is False

केंद्र सरकार का दावा: न्यूमोकोकल वैक्सीन की कमी की खबर बिल्कुल झूठी और भ्रामक, हमारे पास पर्याप्त खुराक

Sat, 08 Oct 2022 02:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

सात अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पीसीवी वैक्सीन की पर्याप्त खुराक उपलब्ध है। पीसीवी (न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन) की कुल 70,18,817 (70.18 लाख) खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Union health ministry Says Media report Of claiming shortage of pneumococcal vaccines is False
न्यूमोकोकल वैक्सीन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हाल ही में न्यूमोकोकल वैक्सीन की कमी को लेकर मीडिया में जो खबरें चलाई गईं वे बिल्कुल झूठी और भ्रामक थीं। बिना किसी तथ्य के इस खबर को अभी भी परोसी जा रही है। सरकार ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त खुराक उपलब्ध है। सरकार ने कहा कि सात अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पीसीवी वैक्सीन की पर्याप्त खुराक उपलब्ध है। पीसीवी (न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन) की कुल 70,18,817 (70.18 लाख) खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। इसमें महाराष्ट्र के साथ पीसीवी की 3,01,794 (3.01 लाख) खुराक शामिल है। 

विज्ञापन


इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य प्रबन्धन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से सितंबर 2022 की अवधि में, केंद्र सरकार द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति की गई पीसीवी की कुल 3,27,67,028 (3.27 करोड़) खुराकों का उपयोग किया गया है। इसमें महाराष्ट्र राज्य में उपयोग की जाने वाली पीसीवी की 18,80,722 (18.80 लाख) खुराकें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या थी मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि निविदा की प्रक्रिया में देरी के कारण देश भर में एक महीने से अधिक समय तक लाखों बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई है। यह समाचार रिपोर्ट भ्रामक एवं असत्य होने के साथ ही गलत जानकारी भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022-23 के लिए आपूर्ति भी शुरू कर दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए पीसीवी की खरीद में से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। निमोनिया रोग बाल मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है और भारत सरकार ने इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्रियता से कदम उठाए हैं।

न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) को वर्ष 2017 में भारत के सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्यों जैसे बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद से ही सार्वभौम प्रतिरक्षण कार्यक्रम (यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम–यूआईपी) के तहत पीसीवी का पूरे देश में विस्तार किया गया है।


पीसीवी अब भारत के सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग है और 02 करोड़ 71 लाख शिशुओं के पूरे जन्म समूह के लिए निशुल्क उपलब्ध है। इसे तीन खुराक के कार्यक्रम (6 सप्ताह,14 सप्ताह और 9-12 महीने में बूस्टर डोज) के रूप में दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed