फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya slammed Rahul Gandhi over his questions on Coronavirus Vaccination telling more than 13 crore vaccines administered in July

कोरोना टीकाकरण: जुलाई में लगे 13 करोड़ से अधिक टीके, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कसा राहुल गांधी पर तंज

Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को एक ट्वीट में देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर उठाए गए राहुल गांधी के सवालों को लेकर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जुलाई में देश में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya slammed Rahul Gandhi over his questions on Coronavirus Vaccination telling more than 13 crore vaccines administered in July
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में बताया कि जुलाई महीने में देश में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। यह ट्वीट उन्होंने राहुल गांधी के एक ट्वीट के जवाब में किया जिसमें उन्होंने कोरोना टीकों की अनुपलब्धता पर सवाल उठाए थे। मंडाविया ने लिखा, 'इस महीने (अगस्त में) इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए।'

विज्ञापन


मंडाविया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन पर टीकाकरण के नाम पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं। लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला, जनता से वैक्सीन लगाने की अपील नहीं की। मतलब आप वैक्सीनेशन के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। दरअसल वैक्सीन की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार की सुबह ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में कोरोना टीकाकरण की नाकामी को दर्शाती कई खबरों के स्क्रीनशॉट संलग्न किए थे और केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गई है।' इसके साथ उन्होंने व्हेयर आर वैक्सीन्स (टीके कहां हैं) हैशटैग का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी केंद्र की टीकाकरण नीति पर सवाल उठाते रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed