फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Environment Minister Prakash Javadekar launches India Climate Change Knowledge Portal

जावड़ेकर ने कहा, भारत ने 2020 से पूर्व के अपने जलवायु लक्ष्यों को हासिल किया

Fri, 27 Nov 2020 10:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Union Environment Minister Prakash Javadekar launches India Climate Change Knowledge Portal
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ‘इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि, भारत जलवायु कार्रवाई पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और व्यवहारिक रूप से 2020 से पूर्व के अपने जलवायु लक्ष्यों को हासिल कर चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पोर्टल का डिजिटल रूप से उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि विभिन्न जलवायु पहलों के लिये सूचना का यह एक एकल बिंदु स्रोत होगा। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'यह बताते हुए खुश हूं कि भारत ने व्यवहारिक तौर पर 2020 से पहले के अपने जलवायु कार्रवाई लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। यद्यपि ऐतिहासिक उत्सर्जन के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत जलवायु कार्रवाई पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्घाटन समारोह के बाद पोर्टल के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि यह एकल बिंदु सूचना संसाधन होगा जो विभिन्न मंत्रालयों द्वारा की गई विभिन्न जलवायु पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करता है तथा उपयोगकर्ताओं तक इस क्षेत्र की अद्यतन जानकारी को पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed