{"_id":"62004e634740b872c865d14d","slug":"union-civil-aviation-minister-jyotiraditya-scindia-said-mamta-government-is-not-giving-land-for-second-airport-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोड़ा ठीकरा: विमानन मंत्री सिंधिया ने कहा- कोलकाता में दूसरे हवाई अड्डे के लिए जमीन नहीं दे रही ममता सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोड़ा ठीकरा: विमानन मंत्री सिंधिया ने कहा- कोलकाता में दूसरे हवाई अड्डे के लिए जमीन नहीं दे रही ममता सरकार
Mon, 07 Feb 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Feb 2022 04:10 AM IST
सार
सिंधिया ने कोलकाता में कहा कि केंद्र कोलकाता में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक और एयरपोर्ट बनाना चाहता है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कोलकाता में दूसरा हवाई अड्डा न होने का ठीकरा राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर फोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भार को कम करने के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार केंद्र को जमीन मुहैया नहीं करा रही।
विज्ञापन
सिंधिया ने दावा किया, बार-बार आग्रह करने के बावजूद राज्य सरकार इसमें कोई रुचि नहीं ले रही। इसके चलते हम इस पर काम आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस दिशा में सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सिंधिया ने कोलकाता में कहा कि केंद्र कोलकाता में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक और एयरपोर्ट बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय हवाई अड्डों का विस्तार और कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मौजूदा हवाई अड्डे की मौजूदा क्षमता प्रतिदिन 8,600 यात्री की है। हम नये टर्मिनल के जरिये इस क्षमता को बढ़ाकर 10,000 से 11,000 करना चाहते हैं।
एक अधिकारी ने पिछले महीने कहा था पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता के पास एक और हवाई अड्डा बनाना चाहती है ताकि मौजूदा हवाई अड्डे की भीड़ कम की जा सके। इसके लिए 24 परगना का भांगड़ संभावित स्थल हो सकता है।