फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet decision: Cabinet approval for restructuring BSF cadre, 74 new posts are made

बीएसएफ कैडर पुनर्गठन को कैबिनेट की मंजूरी, 74 नए पद बने

Mon, 12 Sep 2016 10:55 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Union Cabinet decision: Cabinet approval for restructuring BSF cadre, 74 new posts are made
बीएसएफ - फोटो : pti

कैबिनेट ने सोमवार को बीएसएफ के कैडर पुनर्गठन का रास्ता साफ कर दिया। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल में 74 नए पद बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य इस सैन्य बल की प्रशासनिक और संचालन प्रक्रिया की क्षमता को बढ़ाना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने कैडर के पुनर्गठन की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बल के समूह ए के कार्यकारी अधिकारियों के 74 नए पद को मंजूरी मिल गई है। इसमें असिस्टेंट कमांडेंट से लेकर अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के पद बनाए गए हैं, जो बल के कामकाज की क्षमता को बढ़ाएगा।
विज्ञापन


पिछली बार 1990 में ऐसी कवायद की गई थी, उसके बाद से यह मांग लंबे समय से टलती रही है। बाद में सीमा सुरक्षा में लगे सबसे बड़े बल के अधिकारियों का एक वर्ग हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को निर्देश दिया कि वह एक माह के अंदर इसकी प्रक्रिया पूरी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पुनर्गठन से बल में अधिकतम 370 डीआईजी और 19 आईजी रैंक के अधिकारी बनाए जा सकते हैं। पुनर्गठन इसलिए किया गया है ताकि बीएसएफ का काम सुचारु रूप से चल सके। इसके अलावा काम की उत्पादकता को बेहतर किया जा सके।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से बल में गतिहीनता के मुद्दे पूरी तरह समाप्त नहीं होंगे, क्योंकि पुनर्गठन में आईपीएस अधिकारियों के लिए कुछ पद आरक्षित कर दिए गए हैं, जो प्रति नियुक्ति पर इस बल में अपनी सेवा देते हैं।

अफगानिस्तान से होगी प्रत्यर्पण संधि

Union Cabinet decision: Cabinet approval for restructuring BSF cadre, 74 new posts are made

भारत और अफगानिस्तान जल्द ही एक दूसरे के यहां वांछित आतंकियों और अन्य अपराधियों को एक-दूसरे को प्रत्यर्पित करने का समझौता करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने अफगानिस्तान के साथ प्रत्यर्पण संधि करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

यह संधि होने के बाद भारत अफगानिस्तान में मौजूद वांछित आतंकियों व अपराधियों के लिए कानूनी व्यवस्था के तहत पहल कर सकेगा। भारत अब तक लगभग 37 देशों से प्रत्यर्पण संधि कर चुका है।  

भारत-स्विट्जरलैंड में अवैध प्रवासियों को लौटाने का करार
अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को लौटाने को लेकर भारत और स्विट्जरलैंड में करार को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को इस करार को अपनी सहमति दे दी। द्विपक्षीय तकनीकी करार के मुताबिक दोनों देशों में अवैध रूप से रह हरे भारतीय और स्विस नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश लौटने को कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed