फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNICEF-AUF student said We have to find a solution to the climate crisis learned the tricks of mobile journalism in a two-day workshop

UNICEF-AUF: छात्रा ने कहा- हमें जलवायु संकट का समाधान खोजना है, दो दिवसीय कार्यशाला में सीखे मोबाइल जर्नलिज्म के गुर

Wed, 13 Jul 2022 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Jul 2022 07:11 PM IST
सार

कार्यशाला में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी तथा शारदा यूनिवर्सिटी के 50 से अधिक पत्रकारिता के छात्रों ने भाग लिया और कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी उनका साथ दिया। 

विज्ञापन
UNICEF-AUF student said We have to find a solution to the climate crisis learned the tricks of mobile journalism in a two-day workshop
अमर उजाला फाउंडेशन और UNICEF इंडिया का साझा प्रयास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन तथा यूनिसेफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से नोएडा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर केंद्रित थी। कार्यशाला में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी तथा शारदा यूनिवर्सिटी के 50 से अधिक पत्रकारिता के छात्रों ने भाग लिया और कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी उनका साथ दिया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कार्यशाला में डिजिटल तथा मोबाइल जर्नलिज्म के विषय में भी छात्रों हेतु विशेष सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को मोबाइल जर्नलिज्म में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन तथा समुदायों पर होने वाले प्रभाव के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर होने वाले असर के विषय में जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


कार्यशाला के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा आयुषी गर्ग कहती हैं कि जलवायु संकट एक विघ्न समस्या है पर हमें अब इसके समाधान खोजने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यशाला में उपस्थित एक्सपर्ट्स से यह सीखा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान क्या हो सकता हैं? पराली की समस्या आज के समय में काफी बड़ी और घातक है। इस कार्यशाला में मैंने एक्सपर्ट्स से सीखा कि इस समस्या का हल क्या है और इसे डिजिटल मीडिया पर प्रचारित करने की आवश्यकता है, विशेषकर मोबाइल जर्नलिस्म के माध्यम से आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed