फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unhappy with the decision of Nitish Kumar, now JDU's Sharad Yadav has softened

नीतीश-जेटली के समझाने पर मान गए शरद यादव, अली अनवर अंसारी ने भी डाले हथियार

Fri, 28 Jul 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the decision of Nitish Kumar, now JDU's Sharad Yadav has softened
नीतीश कुमार, शराद यादव - फोटो : बिहार कथा

भाजपा का हाथ थामकर दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश शरद यादव अब नरम पड़ गए हैं। शुक्रवार को नीतीश कुमार और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनसे बातचीत की। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उनको बदले समीकरण में उनका ख्याल रखने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


सूत्रों ने हालांकि बताया कि शरद यादव के पास जदयू के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होने के चलते उन्होंने अपनी नाराजगी भूलना ही मुनासिब समझा। दूसरी तरफ एक और नाराज जदयू सांसद अली अनवर अंसारी ने भी बगावत के सुरों को नरम किया है। 
विज्ञापन


कुछ घंटों में ही भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के बाद शरद यादव नाराज माने जा रहे थे। वह बृहस्पतिवार को नीतीश के शपथ समारोह में भी नहीं गए। हालांकि उन्होंने मीडिया में नीतीश-भाजपा गठबंधन के खिलाफ खुलकर कोई बयान देने से परहेज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू सांसद अली अनवर ने जरूर मीडिया में कहा था कि शरद यादव भी इस नए समीकरणों से नाराज हैं। शरद यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं फोन पर लालू यादव से भी बात की थी।शरद यादव के इस रूख से नीतीश भी नाराज थे।


उन्होंने यह बात दिल्ली में अपने नेताओं के जरिए शरद यादव तक पहुंचा दी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को नीतीश ने उनसे बात की। इसके बाद अरुण जेटली ने भी उनसे संपर्क साधा। शरद यादव जल्द ही मीडिया के सामने अपना रूख साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed