फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unemployment rate : in urban areas reduced to 8.7 percent, national statistics office aka NSO said business improved rapidly in October and December

दावा : शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर घटकर 8.7 फीसदी, एनएसओ ने कहा- कारोबार में तेजी से अक्तूबर-दिसंबर में दिखा सुधार

Sat, 07 May 2022 06:03 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 07 May 2022 06:03 AM IST
सार

बेरोजगारी के मामले में गांवों के मुकाबले शहरों की हालत ज्यादा खराब है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर अप्रैल, 2022 में बढ़कर 9.22 फीसदी पहुंच गई। मार्च में यह 8.28 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
Unemployment rate : in urban areas reduced to 8.7 percent, national statistics office aka NSO said business improved rapidly in October and December
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

महामारी के बाद आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी से शहरी बेरोजगारी दर में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर, 2021 में घटकर 8.7 फीसदी रह गई। यह आंकड़ा इससे एक साल पहले की समान अवधि में 10.3 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर, 2021 के दौरान शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.8 फीसदी रही थी। वहीं, देश में महामारी को काबू में करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अक्तूबर-दिसंबर, 2020 में बेरोजगारी दर काफी अधिक थी। कुल कार्यबल में बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर (यूआर) कहते हैं। एजेंसी
विज्ञापन


महिलाओं की बेरोजगारी में गिरावट
एनएसओ के 13वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर भी अक्तूबर-दिसंबर, 2021 में घटकर 10.5 फीसदी रह गई। एक साल पहले समान अवधि में शहरी महिलाओं में बेरोजगारी की दर 13.1 फीसदी रही थी। जुलाई-सितंबर, 2021 में यह आंकड़ा 11.6 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों के मोर्चे पर भी राहत
इसी तरह, शहरी क्षेत्रों में पुरुषों में बेरोजगारी दर भी कम होकर 8.3 फीसदी रह गई, जो अक्तूबर-दिसंबर, 2020 में 9.5 फीसदी रही थी। यह आंकड़ा जुलाई-सितंबर, 2021 में 9.3 फीसदी था। शहरी क्षेत्रों में सीडब्ल्यूएस (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) में श्रम बल भागीदारी दर अक्तूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही में सालाना आधार पर 47.3 फीसदी पर अपरिवर्तित रही। जुलाई-सितंबर, 2021 में यह आंकड़ा 46.9 फीसदी था।


अप्रैल में गांवों के मुकाबले शहरों में बढ़ी बेरोजगारी
बेरोजगारी के मामले में गांवों के मुकाबले शहरों की हालत ज्यादा खराब है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर अप्रैल, 2022 में बढ़कर 9.22 फीसदी पहुंच गई। मार्च में यह 8.28 फीसदी रही थी। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर मार्च के 7.29 फीसदी से घटकर 7.18 फीसदी पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed