{"_id":"5a19bb564f1c1b4c528b5a7f","slug":"underworld-don-dawood-ibrahim-son-moin-nawaz-d-kaskar-becoming-maulana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के काले कारनामों से खफा इकलौता बेटा बना मौलाना, सदमे में डॉन, कौन बनेगा उत्तराधिकारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाऊद के काले कारनामों से खफा इकलौता बेटा बना मौलाना, सदमे में डॉन, कौन बनेगा उत्तराधिकारी?
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:27 AM IST
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम इन दिनों अवसाद में रह रहा है। इसकी वजह इकलौते बेटे का उसके काले कारनामों से खफा होकर मौलाना बनना है। यह जानकारी पिछले दिनों में मुंबई में गिरफ्तार किए गए दाऊद के छोटे भाई इकबाल इब्राहिम कास्कर ने पूछताछ में पुलिस को दी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इकबाल ने अधिकारियों को बताया कि पाकिस्तान में रह रहा दाऊद अपने बेटे की नाराजगी के चलते टूट गया है और अवसाद में है। उसके 31 वर्षीय बेटे मोइन नवाज डी कास्कर ने खुद को 1993 के मुंबई बम धमाकों के गुनहगार दाऊद के अंडरवर्ल्ड से जुड़े कामों और कारोबार से दूर कर लिया है। इतना ही नहीं उसने अपने पिता से भी दूरी बनाई हुई है और अपने परिवार के साथ आलीशान बंगले से अलग रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें- रंगदारी वसूलने के आरोप में दाऊद के भाई कासकर के खिलाफ 1650 पन्नों की चार्जशीट दायर
विज्ञापन
इकबाल के अनुसार, मोइन मौलाना बन चुका है और वह एक मस्जिद में काम कर रहा है। उसे कुरान की सभी आयतें जुबानी याद हैं। इसीलिए उसे वहां हाफिज ए कुरान कहा जाता है। बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक मोइन पहले अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाता था लेकिन दुनिया भर में दाऊद की बदनामी को देखकर धीरे-धीरे वह उससे दूर होता गया। उसकी शादी 2011 में पाकिस्तान के बड़े उद्योगपति की बेटी से हुई थी।
दाऊद को उत्तराधिकारी की चिंता
इकलौते बेटे के मौलाना बनने के बाद से दाऊद को अपने उत्तराधिकारी की चिंता सता रही है। उसका भाई इकबाल जहां पुलिस गिरफ्त में है और एक अन्य भाई अनीस की भी वृद्ध हो चुका है। साथ ही अन्य भाइयों की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसे अपना साम्राज्य खत्म होता नजर आ रही है। इसी चिंता में वह अवसाद से पीड़ित हो गया है।