{"_id":"5fc6205c099b6e1ff5665869","slug":"underworld-don-dawood-ibrahim-property-auctioned-a-ratnagiri-villager-bought-in-1-10-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की एक और संपत्ति नीलाम, रत्नागिरी के ग्रामीण ने 1.10 करोड़ में खरीदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की एक और संपत्ति नीलाम, रत्नागिरी के ग्रामीण ने 1.10 करोड़ में खरीदी
Tue, 01 Dec 2020 04:25 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी लगातार जारी हैं। अब दाऊद की खेड स्थित एक संपत्ति को नीलाम किया गया, जिसे रत्नागिरी में रहने वाले ग्रामीण ने खरीद लिया। बता दें कि ग्रामीण ने इस संपत्ति के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाई, जो सबसे बड़ी बोली रही। बता दें कि दाऊद की इस संपत्ति के लिए ऑनलाइन नीलामी हुई, जिसका आयोजन स्मग्लर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिप्युलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) प्राधिकरण ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
1.10 करोड़ में खरीदी दाऊद की संपत्ति
जानकारी के मुताबिक, रत्नागिरी में रहने वाले रविंद्र काटे ने दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी के लिए एक करोड़ 10 लाख से अधिक की बोली लगाई और उसे अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस संपत्ति का बेस प्राइज एक करोड़ 9 लाख 15 हजार 500 रुपये रखा गया था।
विज्ञापन
नवंबर में होनी थी इस संपत्ति की नीलामी
इस संपत्ति 80 गुंटा जमीन भी शामिल है, जिसे नवंबर में अन्य छह संपत्तियों के साथ नीलाम किया जाना था। उस वक्त एसएएफईएमए प्राधिकरण को एक तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली, जिसके चलते उस समय इस संपत्ति को नीलाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन