{"_id":"579fe0614f1c1b56152b9914","slug":"underwater-locator-device-was-not-attach-in-missing-an-32-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता एएन-32 विमान में नहीं लगा था अंडरवाटर लोकेटर डिवाइस, तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लापता एएन-32 विमान में नहीं लगा था अंडरवाटर लोकेटर डिवाइस, तलाश जारी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
22 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गायब हुए एएन-32 विमान का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। विमान की तलाश में जुटे बचाव दल के मुताबिक अधिकतर विमानों में पानी के नीचे होने पर उसका पता बताने वाला यंत्र (अंडरवाटर लोकेटर) लगा होता है, लेकिन यह यंत्र इस विमान में नहीं लगा है, जिसकी वजह से इसे खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
खोजबीन में लगे बचाव दल के मुताबिक 29 सैन्य अधिकारियों को ले जा रहे विमान एएन-32 के बंगाल की खाड़ी में समा जाने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक सैनिकों व रक्षा सामग्री ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले इस विमान मेंपानी के नीचे रहने पर पता लगाने वाला यंत्र नही लगा था। रक्षा सूत्रों का कहना है कि विमान की तलाश में पनडुब्बी, जहाज और अन्य कई चीजें लगी हुई हैं।
विज्ञापन