फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under which govt did 2002 Gujarat violence happen CBSE calls question an error

विवाद: '2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए', पेपर में पूछे गए सवाल पर CBSE ने जताया खेद

Thu, 02 Dec 2021 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 02 Dec 2021 08:04 AM IST
सार

12वीं के पेपर में सीबीएसई एक सवाल पूछकर खुद ही विवादों में फंस गई। सीबीएसई द्वारा समाजशास्त्र के पेपर में पूछा गया कि 2002 में गुजरात हिंसा किस सरकार के दौरान हुई थी? हालांकि बाद में बोर्ड ने इसपर खेद जताया। बोर्ड ने सवाल तैयार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Under which govt did 2002 Gujarat violence happen CBSE calls question an error
परीक्षा देते परीक्षार्थी (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं क्लास की परीक्षा में गुजरात दंगे पर पूछे गए सवाल पर अपनी गलती स्वीकार की है। सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र में ऐसे सवाल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 12वीं के समाशास्त्र के पेपर के पूछा गया था कि 2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए थे।
विज्ञापन


हालांकि, सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार, यह सवाल पूछा गया था कि "2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा" किस सरकार के तहत हुई थी। प्रश्न के चार विकल्प इस प्रकार थे। कांग्रेस, बीजेपी, डेमोक्रेटिक, रिपब्लिकन। विवाद बढ़ता देख सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)ने ट्वीट कर इस पर खेद व्यक्त किया। 
विज्ञापन

 

सीबीएसई ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, "पेपर बनाने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट हैं कि  शैक्षणिक आधार को ध्यान में रखकर प्रश्नपत्र तैयार करना है। इसमें किसी भी ऐसे विषय या क्षेत्र के बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति की सामाजिक या राजनीतिक दलों की भावनाएं आहत होती हों।"

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed