फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uncertainty over Congress leadership continues, party managers unable to fix this

कांग्रेस को नहीं मिल पा रहा नया अध्यक्ष, विदेश यात्रा पर निकले राहुल गांधी

Thu, 18 Jul 2019 08:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Jul 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
uncertainty over Congress leadership continues, party managers unable to fix this
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर संशय अब भी बरकरार है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी जल्द ही कोई अध्यक्ष ढूंढ ले। वहीं पार्टी इस मुद्दे का समाधान निकालने में असमर्थ लग रही है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की एक हफ्ते के लिए विदेश यात्रा पर जाने की योजना है। इसपर पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ऐसे में वह अपने लिए नया अध्यक्ष चुनने के लिए अनाधिकारिक तौर पर तय की गई 20 जुलाई की डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'किसी के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।'
विज्ञापन


पार्टी नेता ने बताया कि जब तक गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद को नहीं संभालता है तब तक किसी वरिष्ठ खासतौर से दलित के हाथ में कांग्रेस की कमान दिए जाने का सुझाव था लेकिन कई परेशानियों के कारण यह पूरा नहीं हो पाया। कुछ लोगों का मानना है कि किसी युवा को अध्यक्ष बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दो बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वरिष्ठ के बजाए किसी युवा को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। पार्टी की कमान संभालने के लिए मोतीलाल वोरा का नाम सामने आया था लेकिन बात नहीं बनी। दबाव और विरोध के बीच पार्टी के प्रबंधक अध्यक्ष की नियुक्ति को दो-तीन महीने के लिए टालकर पद के लिए चुनाव कराना चाहते हैं। 


योजना के अनुसार संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अन्य पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बातचीत के जरिए नियमित मुद्दों को सुलझाने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। लेकिन इस बात में संदेह है कि यह तैयारी पर्याप्त होंगी या नहीं क्योंकि कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं और पार्टी के सामने चुनौतियां खड़ी हैं। जिसमें राज्य इकाईयों में गुटबाजी और असंतोष शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed