फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uma says if BJP in up all gangster are in jail

भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे जेल में होंगे : उमा

Thu, 16 Feb 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोगांव (मैनपुरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोगांव (मैनपुरी) Updated Thu, 16 Feb 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
uma says if BJP in up all gangster are in jail
- फोटो : file photo

सपा के गुंडाराज से मुक्ति पाने के लिए एक मात्र विकल्प भाजपा ही है। पार्टी सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार आने पर अपराधियों और गुंडों की जगह जेल में होगी। यह बातें केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री उमा भारती ने पार्टी प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थन में नेशनल महाविद्यालय में हुई सभा में कहीं।

विज्ञापन


भाजपा नेत्री ने कहा कि पूर्व मे भाजपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों को जेल में बंद कर कानून-व्यवस्था एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया था। सपा व बसपा ने शासन में आने पर शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया। वहीं कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ में सौप दी है। इस कारण खाकी वर्दी जगह जगह पिट रही है। उनकी सरकार आने पर प्रदेश मे कानून का राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतिगत निर्णय लेने का इन दलों ने जमकर विरोध कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन नेताओं, माफियाओं, गुंडों ने अवैध रूप से धन एकत्र किया था, नोटबंदी के बाद अब सारा पैसा बैंक में है। यदि यह लोग अवैध रूप से कमाए गए पैसे का हिसाब नहीं दे पाए तो ये सारा पैसा जनता का होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी ली। कहा, सपा अपनी आपसी लड़ाई के कारण चुनावी दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। यही का कारण है कि अखिलेश यादव को मजबूरी में पप्पू राहुल गांधी से गठबंधन करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'कल्याण सिंह की असली उत्तराधिकारी मैं हूं'

uma says if BJP in up all gangster are in jail

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बसपा को गलती का अहसास हो चुका है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। प्रदेश की जनता जानती है कि बसपा की सरकार ने अपने शासनकाल में सारा पैसा पार्क और हाथी बनवाने में ही लगा दिया था। सभा को पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, आलोक गुप्ता, ममता राजपूत, रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदीप चौहान आदि ने संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि कल्याण सिंह की असली उत्तराधिकारी वही हैं। इसलिए बाबू जी की विरासत को संभालने के लिए उनका मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई नेता नहीं होता है सभी कार्यकर्ता होते हैं इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही पार्टी के निर्णय से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed