{"_id":"579139604f1c1bc148c4ba96","slug":"ulka-pind-falls-in-pratapgarh-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में गिरा रहस्यमयी पिंड, खेत में बन गया तीन फीट का गड्ढा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रतापगढ़ में गिरा रहस्यमयी पिंड, खेत में बन गया तीन फीट का गड्ढा
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
उल्का पिंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के सांड कटिन्दरा गांव में गुरुवार की शाम आसमान से दो किलो का रहस्यमयी पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। खेत में बहुत तेज आवाज के साथ पत्थर गिरने के कारण तीन फीट का गड्ढा बन गया। कौतूहल के बीच ग्रामीणों ने खोदाई की तो काले रंग का पत्थर मिला। जिसे लोग उल्का पिंड होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर पहुंचे नायब तहसीलदार व फतनपुर पुलिस ने पत्थर को कब्जे में ले लिया। सांड कटिन्दरा गांव में गुरुवार की शाम आसमान से तेज आवाज के साथ एक गोल आकृति की रहस्यमयी वस्तु आती दिखी। लोग आसमान की ओर देखने लगे। तभी वह तीव्र आवाज के साथ गांव के खुर्शीद आलम के खेत में गिरा।
विज्ञापन
जमीन से टकराने के दौरान उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग अनहोनी की आशंका में भागने लगे। कुछ देर बाद साहस कर ग्रामीण उस स्थान पर एकत्र हुए। जहां तेज आवाज के साथ रहस्यमयी पत्थर गिरा था।
विज्ञापन
लोगों ने देखा तो खेत में तीन फीट का गड्ढा बन गया था। करीब एक फीट से अधिक की चौड़ाई भी थी। लोगों ने हिम्मत कर गिरे पत्थर को खोजना शुरू कर दिया। थोड़ी सी खोदाई करने के बाद लोगों के हाथ एक काले रंग का पत्थर लगा।
आसमान से रहस्यमयी पत्थर गिरने की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग को भी दी गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व फतनपुर पुलिस की मौजूदगी में लोग पत्थर को उल्का पिंड बताने लगे। पुलिस और राजस्व विभाग उसे उल्का पिंड मान बैठे। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली आई। इसे लेकर पूरे फतनपुर इलाके में खासी चर्चा है।