फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK Prime Minister Race: Rishi Sunak leads vote for the Conservative leadership, Kemi Badenoch eliminated

UK Prime Minister Race: ब्रिटेन के पीएम पद के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, चौथे दौर में केमी बेडनॉख बाहर

Tue, 19 Jul 2022 09:17 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Jul 2022 09:17 PM IST
सार

ऋषि सुनक मंगलवार को मतदान के एक और दौर में शीर्ष पर रहे और दो उम्मीदवारों में से एक के रूप में पीएम पद की दावेदारी के करीब पहुंच गए। ओपिनियन पोल में भी वह सबसे आगे रहे। 

विज्ञापन
UK Prime Minister Race: Rishi Sunak leads vote for the Conservative leadership, Kemi Badenoch eliminated
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक अब भी सबसे आगे बरकरार हैं। रायटर्स के मुताबिक, पीएम पद और कंजर्वेटिव पार्टी संसदीय दल नेता पद के लिए सुनक ने सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। केमी बेडनॉख इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


ऋषि सुनक मंगलवार को मतदान के एक और दौर में शीर्ष पर रहे और दो उम्मीदवारों में से एक के रूप में पीएम पद की दावेदारी के करीब पहुंच गए। आखिरी दौर में दो नेताओं के बीच नए कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटिश प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए आमने-सामने मुकाबला होगा। नवीनतम उम्मीदवार बने केमी बेडनॉख दौड़ से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश भारतीय पूर्व चांसलर को उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले, जो कंजरवेटिव पार्टी के 120 वोट या एक तिहाई सांसदों के समर्थन के साथ पीएम पद की दौड़ में शामिल होने के लिए जरूरी है। 42 वर्षीय सुनक ने सोमवार के 115 वोटों से अपनी संख्या आगे बढ़ाई, जबकि व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट को 92 वोट मिले और विदेश सचिव लिज ट्रस ने 86 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहने की दौड़ अभी भी खुली हुई है। हालांकि मोर्डंट सोमवार की तुलना में 10 और वोटों के साथ अपने स्थान पर कायम हैं, तीसरे स्थान पर ट्रस ने पिछले बार के 71 वोटों के मुकाबले इस बार सबसे अधिक वोट प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दौर में भी सबसे आगे रहे ऋषि सुनक
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए तीसरे दौर के मतदान में भी ऋषि सुनक सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 115 सांसदों का समर्थन हासिल किया। उधर, टॉम टुगेनधत अपेक्षित मत हासिल नहीं कर सके और दौड़ से बाहर हो गए। अब ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में केवल चार प्रत्याशी बचे हैं।

दूसरे दौर में मिले थे 101 वोट 
दूसरे दौर में पूर्व वित्त मंत्री सुनक को 101 वोट मिले थे, पेनी मोर्डंट 83 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। विदेश मंत्री लिज ट्रस ने 64 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। पूर्व मंत्री केमी बेडनॉख को 49, बैकबेंचर टॉम तुगेंदत को 32 वोट मिले हैं। अगला मतदान 21 जुलाई को होगा। 

ओपिनियन पोल में सुनक सबसे आगे 
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। ओपिनियन पोल सुनक को पीएम पद की दौड़ में आगे बताया गया है। जेएल पार्टनर्स की ओर से हुए इस ताजा सर्वेक्षण में 4,400 से ज्यादा लोग शामिल रहे।

द संडे टेलीग्राफ की एक खबर के मुताबिक, इस ताजा सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक हैं। मौजूदा समय में कार्यवाहक प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा था कि आप चाहें तो किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि सुनक का न करें। बता दें, 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वालों में से 48 प्रतिशत का मानना है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। 


जॉनसन लिज ट्रस के समर्थन में
यह पहला सर्वेक्षण है जिसमें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस को दूसरे स्थान पर रखा गया है। एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन करना चाहते हैं। जबकि बोरिस जॉनसन और उनका खेमा ऋषि सुनक को पीएम न चुने जाने के लिए एक गुप्त अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed