{"_id":"5c80feb3bdec2214114a22d2","slug":"uk-nsa-mark-sedwill-has-spoken-to-nsa-ajit-doval-on-pulwama-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश एनएसए ने डोभाल से फोन पर की बात, कहा- पुलवामा आतंकी हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटिश एनएसए ने डोभाल से फोन पर की बात, कहा- पुलवामा आतंकी हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है
Thu, 07 Mar 2019 04:51 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मार्क सेडविल ने गुरुवार को भारत के अपने समकक्ष अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत की और किसी भी तरह के आतंकवाद से निपटने के लिए खुफिया साझेदारी समेत हरसंभव सहायता की पेशकश की।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सेडविल ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता भी प्रदर्शित की। ब्रिटिश एनएसए की तरफ से यह फोन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सेडविल ने कहा कि किसी भी तरह के आतंकवाद से निपटने में भारत को द्विपक्षीय तरीके से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
आतंकवाद निरोधक सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करके और आतंकी हमलों को अंजाम देने वालों को न्याय के कठघरे में लाकर सहायता दी जाएगी। दोनों एनएसए की फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।