फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK court may refuse for Vijay Mallya extradition says tihar jail is not safe

माल्या को भारत लाने की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी, ब्रिटिश अदालत ने तिहाड़ को बताया 'असुरक्षित'

Tue, 07 Nov 2017 09:31 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 07 Nov 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
UK court may refuse for Vijay Mallya extradition says tihar jail is not safe
विजय माल्या
ब्रिटेन की एक अदालत शराब कारोबारी और भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार विजय माल्या के प्रत्यर्पण से इनकार कर सकती है। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की जिस अदालत में माल्या के खिलाफ सुनवाई चल रही है, उसके दो जज तिहाड़ को इससे पहले मानवाधिकार मामलों में असुरक्षित मान चुके हैं। माल्या मामले में इससे पहले जज तिहाड़ जेल को असुरक्षित बताते हुए और सीबीआई की ओर से दायर याचिका खारिज कर चुके हैं कि जिन शर्तों पर माल्या को तिहाड़ में रखा जाएगा, उनसे उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन


विजय माल्या के लिए तैयार है मुंबई की ऑर्थर रोड जेल
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी के खिलाफ चल रहे मामले की गंभीरता जानने के बावजूद यह फैसला दिया। सूत्रों ने बताया कि इसी अदालत के जजों ने इससे पहले 16 अक्तूबर को ब्रिटेन के बुकी संजीव कुमार चावला और 12 अक्तूबर को धोखाधड़ी के आरोपी ब्रिटिश भारतीय दंपती जतिंदर तथा आशा रानी अंगुराला के पक्ष में फैसला दिया था। एमा ही माल्या मामले पर सुनवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगुराला दंपती मामले में इसी अदालत के जिला जज एमा अर्बथनॉट ने कहा कि 25 वर्षों बाद दोनों को प्रत्यर्पित करना अन्यायपूर्ण होगा। माल्या के खिलाफ चल रहे मामले में अदालत 20 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी। चावला वर्ष 2000 में क्रिकेट मैच फिक्सिंग मामले में मुख्य आरोपी था। चावला को जिला जज रेबेका क्रेन ने यह कहकर प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया था कि  मानवाधिकार के मामले में तिहाड़ जेल की स्थिति बेहद खराब है।

भारत करेगा प्रत्यर्पण की मांग

UK court may refuse for Vijay Mallya extradition says tihar jail is not safe
vijay mallya
भारत शराब कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी सहित 12 भगौड़ों के प्रत्यर्पण में ब्रिटेन की सहायता मांग चुका है। इसके साथ ही भारत ने ब्रिटेन से कहा है कि वह अपने क्षेत्र का उपयोग कश्मीरी और खलिस्तानी अलगाववादियों को न करने दे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में ब्रिटिश प्रवासी राज्यमंत्री ब्रैंडन लुईस के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि वहीं रिजिजू ने शराब व्यवसायी विजय माल्या, पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी और क्रिकेट बुकी संजीव कुमार सहित 13 भगौड़ों के प्रत्यर्पण में ब्रिटेन से सहायता की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed