फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI told banks not to stop Aadhaar enabled payment system

यूआईडीएआई ने बैंकों को दिया निर्देश, बंद न करें आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली

Sat, 01 Dec 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
UIDAI told banks not to stop Aadhaar enabled payment system
आधार

यूआईडीएआई ने बैंकों से कहा है कि वह आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) को जारी रखें क्योंकि उच्चतम न्यायालय के आदेश में इसका उपयोग न करने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया गया है। न्यायलय ने अपने आदेश में कल्याण लाभ के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए खाता धारकों द्वारा भुगतान और रसीद के लिए आधार का स्वैच्छिक उपयोग करने से रोका है।

विज्ञापन


यूआईडीएआई का यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब यूआईडीएआई ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम को भेजे गये पत्र पर संज्ञान लिया। एसबीआई ने 19 नवंबर 2018 के पत्र में एनपीसीआई को ‘आधार’ आधारित भुगतान प्रणाली बंद करने की उसकी मंशा की जानकारी दी थी क्योंकि उसे लगता है कि इसे जारी रखना उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले का उल्लंघन है।
विज्ञापन


यूआईडीएआई ने साफतौर से कहा है कि एईपीएस को वापस लेना वितरण और लाभ में बाधा उत्पन्न हो सकती है और इससे योग्य मामलों में इनकार किया जा सकता है। प्राधिकारण ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सही व्यक्तियों तक लाभ पहुंच सके। यूआईडीएआई ने कहा कि आधार अधिनियम की धारा 7 अनुच्छेद 21 के अंतर्गत मानव गरिमा के अधिकार को सुरक्षित करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर, 2018 को लिखे अपने पत्र में एसबीआइ ने एनपीसीआइ को आधार आधारित भुगतान प्रणाली बंद करने की अपनी मंशा जाहिर की थी। एसबीआइ का कहना था कि आधार आधारित भुगतान प्रणाली को जारी रखने से उच्चतम न्यायालय के हाल में दिए फैसले का उल्लंघन होगा। यूआईडीएआई ने कहा कि इस मामले की गौर से जांच की गई है और न्यायालय ने आधार कार्यक्रम की संवैधानिकता को बरकरार रखा है, खासतौर से आधार अधिनियम की धारा 7 के तहत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed