{"_id":"5b97ed2a867a557ec86b9b8b","slug":"uidai-says-it-is-impossible-to-hack-aadhaar-for-anybody","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईडीएआई : आधार हैक करना असंभव, कोई नहीं लगा सकता सेंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूआईडीएआई : आधार हैक करना असंभव, कोई नहीं लगा सकता सेंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मंगलवार को कहा कि जब तक कोई व्यक्ति बायोमेट्रिक ब्योरा नहीं देता है, कोई भी परिचालक आधार नहीं बना सकता या उसे अपडेट नहीं कर सकता। प्राधिकरण ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया कि आधार साफ्टवेयर को कथित रूप से ‘हैक’ किया गया है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में यूआईडीएआई ने जोर देकर कहा कि उसकी प्रणाली में कोई भी सेंध नहीं लगा सकता। प्राधिकरण ने साफ्टवेयर और आईडी आंकड़ों के साथ कथित तौर पर किसी प्रकार के समझौते की बातों को एकदम से खारिज कर दिया। उसने कहा कि इस प्रकार के दावों में कोई सचाई नहीं है और पूरी तरह आधारहीन है।
विज्ञापन
आधार पंजीकरण साफ्टवेयर को कथित रूप से ‘हैक’ करने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए प्राधिकरण ने दावा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व जानबूझकर लोगों के मन में भ्रम फैला रहे हैं जो पूरी तरह अवांछित है। यूआईडीएआई ने कहा कि उसने लोगों के आंकड़ों की पूर्ण सुरक्षा को लेकर जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाये हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने यह भी साफ किया कि कोई भी परिचालक आधार तब तक नहीं बना सकता है, अपडेट नहीं कर सकता जब तक कोई व्यक्ति स्वयं बायोमेट्रिक सूचना नहीं दे। पंजीकरण और अपडेट प्रक्रिया के लिये कड़े नियमों का पालन किया जाता है। यूआईडीएआई ने कहा, ‘‘इसीलिए आधार डेटाबेस में ऐसे पंजीकरण कोई संभावना नहीं है जो मौजूद ही नहीं है।’’ इनपुट: भाषा