{"_id":"5a55fc424f1c1b4d198b6085","slug":"uidai-new-plan-to-to-further-strengthen-privacy-and-security-of-aadhaar-number-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं रहेगा आधार डाटा चोरी का डर, सुरक्षा पुख्ता करने के लिए UIDAI का नया प्लान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब नहीं रहेगा आधार डाटा चोरी का डर, सुरक्षा पुख्ता करने के लिए UIDAI का नया प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार धारकों की निजता और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए यूआईडीएआई आधार धारकों के लिए वर्चुअल आईडी लाने जा रहा है। यूआईडीएआई आधार कार्ड धारकों को वर्चुअल आईडी जारी करेगा। यूआईडीएआई के मुताबिक इससे आधार कार्ड धारकों को किसी भी सत्यापन के लिए अपने आधार नंबर देन की जरूरत नहीं पड़ेगी। सत्यापन के लिए उन्हें सिर्फ अपने वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
यूआईडीएआई की इस पहल का असर ये होगा कि इससे वो एजेंसी बाहर हो जाएंगी जो आधार नंबर स्टोरेज करती हैं। सभी एजेंसी को नई व्यवस्था को 1 जून 2018 तक लागू करना होगा।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही एक अंग्रेजी अखबार ने अपनी खबर में आधार डाटा को बेचे जाने का दावा किया है। अखबार ने व्हॉट्सऐप पर एक गुमनाम विक्रेता से एक सेवा खरीदने का दावा किया है। यह विक्रेता मजह 500 रुपये अदा करने पर देश में अब तक बने 1 अरब आधार कार्ड की जानकारी को निर्बाध रूप से मुहैया कराता है। इस जानकारी में आधार कार्ड बनवाने वाले का नाम, पता, पिन नंबर, फोटो, फोन नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं।
हालांकि केंद्र सरकार और आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई ने दावा किया कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई लीक नहीं कर सकता, ना ही इसे चुराया जा सकता है।
विज्ञापन
To further strengthen privacy and security of #Aadhaar number holders, UIDAI to introduce virtual ID for Aadhaar holders to use it in lieu of his/her Aadhaar number to avoid need of sharing of the Aadhaar number at the time of authentication: UIDAI
— ANI (@ANI) January 10, 2018विज्ञापन