फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC India official Twitter account hacked

सेंधमारी: यूजीसी का ट्विटर अकाउंट हैक, दो दिन से हैकरों के निशाने पर देश के प्रतिष्ठित संस्थान

Sun, 10 Apr 2022 04:59 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 04:59 AM IST
सार

दो दिन से लगातार हैकर्स प्रतिष्ठित संस्थानों को अपना निशाना बना रहे है। शनिवार को यूपी सीएम ऑफिस का अकाउंट हैक हो गया था, फिर मौसम विभाग का भी अकाउंट हैक हो गया और अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है।

विज्ञापन
UGC India official Twitter account hacked
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का ट्विटर का अकाउंट हैक - फोटो : ANI

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर ने यूजीसी हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके सैकड़ों ट्वीट भी कर दिए। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल हैक हुआ था

मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल शनिवार को करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा था जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था। शुरुआत में इसका प्रोफाइल फोटो बदल दिया गया था, लेकिन फिर खाली नजर आने लगा था। मौसम विभाग को वापस इसे हासिल करने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन


यूपी सीएम कार्यालय का ट्विटर हैंडल भी हुआ था हैक
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया था। इसे करीब 29 मिनट के लिए हैक किया गया था। इस दौरान हैकर्स ने कई ट्वीट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। बाद में इस पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया था। अगले दिन शनिवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। इस ट्विटर हैंडल को करीब 40 लाख लोग फॉलो करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed