फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackrey: Uddhav targets PM Modi and Home Minister, case of missing 40000 women from Gujarat

Maharashtra: उद्धव ने PM मोदी और गृह मंत्री पर साधा निशाना, गुजरात से 40000 महिलाओं के लापता होने का मामला

Tue, 09 May 2023 05:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 May 2023 05:29 PM IST
सार

गुजरात पुलिस ने सोमवार को ट्वीट की श्रृंखला जारी करते हुए बताया कि 2016 से 2020 तक करीबन 41,621 महिलाओं के गायब होने की खबर मिली थी, जिसमें से गुजरात पुलिस ने 39,497 महिलाओं का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारवालों के पास भेज दिया है। 

विज्ञापन
Uddhav Thackrey: Uddhav targets PM Modi and Home Minister, case of missing 40000 women from Gujarat
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव टाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों को लेकर अपने निशाने पर लिया है। आंकड़ों के हिसाब से पिछले पांच साल में गुजरात से करीबन 40,000 महिलाएं लापता हुई हैं।
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना में राज्य के काले सच को उजागर किा गया है। महाराष्ट्र के स्थानीय मीडिया ने शिंदे-फडणवीस सरकार को भी महाराष्ट्र से गायब हुई महिलाओं के मामले में घेरते हुए कहा कि पुलिस को इन गुमशुदा हुई महिलाओं की तलाश में न लगाकर राज्य की राजनीति के कामों में लगाया जा रहा है।   
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा महिलाओं के गायब होने के आंकड़ों ने गुजरात सरकार की कमियों को उजागर कर दी है। आंकड़ों में बताया गया है- "लगभग 40,000 महिलाएं पिछले पांच सालों में राज्य से गायब हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने कहा- "भारत में अभियान चलाया गया कि गुजरात देश के विकास में इकलौता राज्य है। इंटरनेशनल नेताओं को दिल्ली और मुंबई से पहले अब गुजरात ले जाया जाता है। ऐसा महौल बनाया गया है कि पीएम मोदी का राज्य स्वर्ग है, लेकिन महिलाओं के गायब होने के आंकड़ों ने राज्य के काले सच को उजागर कर दिया है।" मीडिया रिपोर्ट में आगे कहा गया- "अगर सभी विकास मोदी और शाह की देखरेख में हो रहा है तो गायब हुई महिलाओं की तलाश कौन करेगा?"

गुजरात पुलिस ने सोमवार को ट्वीट की श्रृंखला जारी करते हुए बताया कि 2016 से 2020 तक करीबन 41,621 महिलाओं के गायब होने की खबर मिली थी, जिसमें से गुजरात पुलिस ने 39,497 महिलाओं का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारवालों के पास भेज दिया है। 


संपादकीय सामना ने महाराष्ट्र सरकार को भी अपने निशाने पर लेते हुए दावा किया कि राज्य से रोजोना करीबन 70 महिलाएं गायब होती है। पिछले तीन महीनों में राज्य से करीबन  5,500 महिलाएं लापता हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed