फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT candidates list for Lok Sabha polls in Maharashtra MVA News updates

Lok Sabha Polls: उद्धव ठाकरे आज जारी करेंगे लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, 16 सीटों पर नामों का एलान संभव

Tue, 26 Mar 2024 05:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Mar 2024 05:22 AM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को जानकारी दी थी कि हम मंगलवार को 15-16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT candidates list for Lok Sabha polls in Maharashtra MVA News updates
उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) औपचारिक रूप से राज्य की 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर सकती है। पार्टी नेता संजय राउत ने सोमवार को जानकारी दी थी कि हम मंगलवार को 15-16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि अमोल किरीटकर (मुंबई उत्तर-पश्चिम), चंद्रहार पाटिल (सांगली) और अनंत गेटे (रायगढ़) लोकसभा सीटों से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। एमवीए में शामिल एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल कांग्रेस भी ने महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में एमवीए के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। कांग्रेस ने अब तक सिर्फ उन पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इनमें नागपुर, चंद्रपुर, रामटेक (एससी), भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने नागपुर से विकास ठाकरे को मैदान में उतारा
कांग्रेस ने नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। रामटेक से रश्मी बर्वे, भंडारा-गोंदिया से प्रशांत पडोले और गढ़चिरौली-चिमूर से नामदेव किरसन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चंद्रपुर सीट से स्थानीय विधायक प्रतिभा धानोरकर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार चंद्रपुर से राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed