फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray says Strictly follow Covid-19 security rules to avoid another lockdown in Maharashtra

कोरोना: सुनामी जैसी हो सकती है दूसरी लहर, उद्धव ठाकरे ने दी महाराष्ट्र में लॉकडाउन की चेतावनी

Mon, 23 Nov 2020 10:28 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray says Strictly follow Covid-19 security rules to avoid another lockdown in Maharashtra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि लोग सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करते हैं, तो यह सुनामी की तरह दूसरी लहर को गति प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन


ढील का मतलब, महामारी चली नहीं गई
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लोगों से कोविड-19 के विरूद्ध अपनी सावधानियां कम नहीं करने तथा दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे उन्हें रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है, लेकिन वह नहीं मानते कि ऐसी पाबंदियों को लागू कर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गई है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन: ऑक्सफोर्ड का टीका जनवरी अंत तक, पीएम मोदी कल करेंगे वितरण पर बैठक 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वेबकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो बड़े पैमाने पर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अब भी कई अन्य मास्क लगाने के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं।

सीएम ने कहा, 'दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले चिंता का विषय हैं और अहमदाबाद में तो कर्फ्यू भी लग गया। मैं दूसरा लॉकडाउन नहीं चाहता लेकिन आपको भी स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए। मुझे रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है लेकिन मेरा यह मानना है कि कोई भी चीज ऐसी पाबंदियों से हासिल नहीं की जा सकती है।' 




ठाकरे ने कहा, 'आतिशबाजी मुक्त दिवाली मनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी मायूसी प्रकट करता हूं कि कई स्थानों पर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मैं आपसे अनावश्यक इधर-उधर घूमन से बचने की सलाह देता हूं और यदि आपको बाहर जाना ही पड़े तो कृपया मास्क जरूर लगाएं और एक दूसरे से दूसरी बनाकर चलें।' 

महाराष्ट्र में रविवार को लगातार पांचवें दिन पांच हजार से अधिक मामले सामने आए। रविवार को राज्य में 5,753 नए संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए। रविवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में मुंबई की हिस्सेदारी 20 फीसदी रही, जहां 1,135 नए मामले रिपोर्ट हुए। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 17,80,208 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed