{"_id":"666e24f9cf82fed2920351b3","slug":"uddhav-thackeray-said-that-mahavikas-aghadi-will-fight-together-in-state-assembly-elections-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: उद्धव ठाकरे बोले- इस चुनाव में प्रभु श्रीराम भाजपा मुक्त हो गए, एमवीए मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: उद्धव ठाकरे बोले- इस चुनाव में प्रभु श्रीराम भाजपा मुक्त हो गए, एमवीए मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव
Sun, 16 Jun 2024 05:04 AM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:04 AM IST
सार
शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें छोड़कर जाने वालों के लिए हमारे दरवाजे सदा के लिए बंद हो गए हैं। तीनों दलों ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए एक प्रारंभिक बैठक भी की।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की जीत शुरुआत है, अंत नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भी मिलकर लडे़गा और जीत हासिल करेगा। दक्षिण मुंबई में एमवीए सदस्यों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ठाकरे के अलावा राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें छोड़कर जाने वालों के लिए हमारे दरवाजे सदा के लिए बंद हो गए हैं। तीनों दलों ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए एक प्रारंभिक बैठक भी की।
विज्ञापन
सम्मेलन में कांग्रेस नेता चव्हाण ने कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सरकार बदलना तय है। इस दौरान पवार ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, एमवीए के लिए राजनीतिक माहौल को अनुकूल बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।
विज्ञापन
भाजपा मुक्त हुए राम
उद्धव ठाकरे ने कहा, जो यह सोचते थे कि भाजपा से कोई नहीं लड़ सकता, महाराष्ट्र ने उन्हें आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रभु श्रीराम भाजपा मुक्त हो गए हैं। अयोध्या से लेकर नासिक तक उनकी करारी हार हुई है। उद्धव ने मोदी की गारंटी, अच्छे दिन, मंगलसूत्र और 400 पार के नारे की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि मोदी किस वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। उन्होंने खुद कहा है कि मुसलमान उनके दोस्त हैं वे उनके घर खाना खाने आएंगे।