फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray on article 370 said dream of bala saheb and vajpayee come true today

अनुच्छेद 370 हटाने के प्रस्ताव पर बोले उद्धव- बाला साहेब और वाजपेयी का सपना हुआ पूरा

Mon, 05 Aug 2019 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 05 Aug 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray on article 370 said dream of bala saheb and vajpayee come true today
खुशियां मनाते उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

राज्यसभा में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। इसके अलावा राज्य के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पेश किया गया। इसपर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हुआ है। इस मौके पर उन्होंने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


विज्ञापन


बेटे आदित्य ठाकरे के ट्विटर अकाउंट से उद्धव ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र है। विपक्ष को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता छोड़कर देश की संप्रभुता को महत्व देना चाहिए। बाला साहेब ठाकरे और  अटल बिहारी वाजपेयी का एक बड़ा सपना सच हुआ। आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



वहीं राज्यसभा में जैसे ही शाह ने इस विधेयक को पेश किया। वैसे ही विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने आज संविधान की हत्या कर दी है। पीडीपी के एक सांसद ने अपना कुर्ता फाड़कर विरोध जताया। केवल इतना ही नहीं उन्होंने संविधान को भी फाड़ा। जिसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें सदन से बाहर कर दिया।


भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडी(यू) ने बिल को लेकर सरकार का विरोध किया है। पार्टी के नेता केसी त्यागी ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए हमारी पार्टी आज राज्यसभा में लाए गए विधेयक का समर्थन नहीं कर रही है। हमारी सोच अलग है। हम चाहते हैं कि अनुच्छेद 370 को हटाया ना जाए।'

इसी बीच बसपा ने बिल पर सरकार को अपना समर्थन दिया है। राज्यसभा में बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी पूरा समर्थन देगी। हम चाहते हैं कि वो बिल पास हो। हमारी पार्टी अनुच्छेद 370 विधेयक और अन्य विधेयक का कोई विरोध नहीं कर रही है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अबदुल्ला ने सरकार के इस कदम की निंदा की है। अबदुल्ला ने क्षेत्र में अधिक सैनिकों की तैनाती का विरोध किया है और कहा है कि ये फैसला अवैध, असंवैधानिक और एकतरफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed