फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray invokes Vali from Ramayana to target CM Eknath Shinde

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने रामायण के राजा वली का किया जिक्र, एकनाथ शिंदे पर हमला बोला

Tue, 23 Jan 2024 05:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें इस बात को समझना होगा कि भगवान राम ने वानर राजा वली को क्यों मारा था। हमें आज के वली (राजनीतिक रूप से) को भी मारना होगा, जो हमारी शिवसेना को लेकर भाग गया है।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray invokes Vali from Ramayana to target CM Eknath Shinde
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को रामायण के राजा वली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने शिंदे पर उनकी पार्टी की चोरी करने का आरोप लगाया। उद्धव नासिक शहर में पार्टी के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिवसैनिकों से अपील की कि वे 'गद्दारों' का 'राजनीतिक वध' करने का संकल्प लें। 

विज्ञापन

'आज के वली को भी मारना होगा'
उन्होंने कहा कि हमें इस बात को समझना होगा कि भगवान राम ने वानर राजा वली को क्यों मारा था। हमें आज के वली (राजनीतिक रूप से) को भी मारना होगा, जो हमारी शिवसेना को लेकर भाग गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'हमें निश्चित रूप से उन सभी लोगों की राजनीतिक हत्या करनी होगी, जो शिवसेना को लेकर भाग गए। उन्होंने भगवा झंडे को धोखा दिया।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

'भगवान राम के मुखौटे पहने रावणों के मुखौटे हटाएंगे'
रामायण के मुताबिक, वानर राजा वली ने कथित तौर पर एक विवाद के बाद अपने भाई सुग्रीव का राज्य हड़प लिया था। ठाकरे ने कहा, शिवसैनिक भगवान राम के मुखौटे पहने रावणों के मुखौटे हटाएंगे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, 'भगवान राम किसी एक दल की संपत्ति नहीं हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो भाजपा को श्रीराम मुक्त बनाना होगा।'

विज्ञापन

'मुझे विरासत में मिली शिवसेना और शिवसैनिक'
शिंदे गुट की शिवसेना पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्हें अपने पिता (दिवंगत बाल ठाकरे) से पार्टी विरासत में मिली है। उन्होंने कहा, ये शिवसैनिक मेरी दौलत हैं। मुझे यह पार्टी और शिवसैनिक विरासत में मिले हैं। मैंने उन्हें चुराया नहीं है। कोई इसे वंशवाद कह सकता है। 

'राम की बात हो गई, अब काम की बात करो'
उन्होंने दावा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल (2014-2019) में अयोध्या नहीं गए थे। हालांकि, वह कई देशों की यात्रा पर गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवसेना ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। लेकिन, अब शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा, भगवान राम अपना वादा निभाने के लिए जाने जाते हैं। जबकि, आप (पीएम मोदी) वादे तोड़ते हैं। आप शिवसैनिकों को भूल गए, जिन्होंने आपको इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की। राम की बात हो गई, अब काम की बात करो। 

'अपने पहले कार्यकाल में क्यों अयोध्या नहीं गए पीएम मोदी'
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, आप कांग्रेस से पूछिए कि उन्होंने सत्तर साल में क्या किया। हमें यह बताइए कि आपने पिछले दस वर्षों में क्या किया। अपने पहले पांच साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री दुनियाभर में घूमे। उनसे पूछिए कि क्या वह पहले पांच वर्षों में एक बार भी अयोध्या गए थे? हमने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रचार किया था। शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं पर कथित झूठे मुकदमे दर्ज करने को लेकर ठाकरे ने कहा, 'हम आपके खिलाफ जांच कराएंगे और (सत्ता में आने के बाद) आपको जेल भेजेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed