फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Apologise for seeking votes for Modi earlier LS polls 2024

LS Polls 2024: भरे मंच से महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 02 May 2024 02:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 02:30 AM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब कोई भी भाजपा से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था, तब शिवसेना ही भाजपा के साथ थी लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की सरकार गिराई, जिसके परिवार ने भाजपा के लिए सब कुछ किया।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Apologise for seeking votes for Modi earlier LS polls 2024
प्रत्याशी के समर्थन में ठाकरे-पवार ने की रैली। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही गठबंधन दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है। उन्होंने पहले के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोट मांगने के लिए जनता से माफी भी मांगी। ठाकरे राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ थे। दोनों नेताओं ने हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सत्यजीत पाटिल के समर्थन में कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में एक रैली की।

विज्ञापन

जब कोई नहीं था, तब शिवसेना ही भाजपा के साथ थी 
रैली में सत्ता परिवर्तन की घटना का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला नहीं सुनाया कि असली शिवसेना किसकी है ब्लकि, चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाया। ठाकरे ने कहा कि जब कोई भी भाजपा से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था, तब शिवसेना ही भाजपा के साथ थी लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की सरकार गिराई, जिसके परिवार ने भाजपा के लिए सब कुछ किया। मैंने पहले के चुनावों में पीएम मोदी के लिए वोट मांगा, इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, उन्होंने महाराष्ट्र को धोखा दिया है। 

विज्ञापन

शरद पवार ने भी पीएम मोदी पर साधा निशाना
इसके अलावा, शरद पवार ने कहा कि मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान राज्य के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बोलने के बजाय केवल मेरी और ठाकरे की आलोचना करते हैं। पवार ने पीएम मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पवार ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जब राज्यों का दौरा करते थे तो देश के बारे में बात करते थे, जबकि इंदिरा गांधी गरीबी उन्मूलन के बारे में बात करती थीं लेकिन यह पीएम तब तक आराम नहीं करते जब तक वह ठाकरे और मेरी आलोचना न कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed