फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two year old boy fell down in borewell

बोरवेल में गिरे 2 साल के मासूम बच्चे को बचाया गया, पास बैठा था काला नाग

Sat, 23 Jul 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sat, 23 Jul 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
two year old boy fell down in borewell
- फोटो : ANI

ग्वालियर के डबरा कस्बे के सुल्तानपुर खेरी गांव में शुक्रवार अपरान्ह खुले एक बोरवेल में दो वर्षीय बालक अवि पचौरी को बचा लिया गया है। बता दें कि हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीमें बालक को बचाने में जुट गईं। मौके पर पोकलेन, जेसीबी बुला लीं गईं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलाराम पचौरी का नाती एवं हिनेश पचौरी का बेटा अवि पचौरी शुक्रवार अपरान्ह करीब तीन बजे खेलते समय बोरवेल में जा गिरा। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। सूचना पर डबरा के एसडीएम अमन सिंह बैस तथा एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए। वहीं सूचना मिलते ही ग्वालियर के प्रभारी कलक्टर एवं एडीएम शिवराज वर्मा भी एडिशनल एसपी योगेश्वर शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए पोकलेन तथा जेसीबी मशीनों को मंगाईं। प्रभारी कलक्टर शिवराज वर्मा ने बताया कि संभवत: बच्चा बोरवेल में 25 फुट पर जाकर फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकलेन की सहायता से लगभग बीस फुट तक खोदाई कर ली गई है। प्रशासन तीस फुट का गड्ढा खोदने की पूरी तैयारी कर खोदाई करवा रहा है। अधिकारियों ने मौके पर चिकित्सकों की टीम को भी बुलवा लिया है। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।

बोरवेल में दिखा था सांप

two year old boy fell down in borewell
बोरवेल में गिरा 2 साल का मासूम - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर

बताया जाता है कि बोरवेल काफी समय पहले बंद कर दिया गया था। उधर बोरवेल में बच्चे की स्थिति जानने के लिए जब कैमरा डाला गया तो उसमें एक काला नाग बैठा भी दिखाई दिया था। बोरवेल में 108 से निकाल कर एक गैस सिलेंडर आक्सीजन का डाला गया है।

सूत्रों ने बताया कि बोरवेल के आस पास बीस फुट तक खोदाई कर ली गई है।  डबरा की नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेडिया भी अधिकारियों के साथ मौके पर डटी हुई है और उनका कहना है कि नगर पालिका से जो भी मदद चाहिए उसे वह तत्काल मुहैया करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed