फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two workers killed in fire at fertiliser plant in Gujarat's Mehsana

गुजरात: मेहसाणा में उर्वरक संयंत्र में लगी भीषण आग, दो श्रमिकों की मौत

Sun, 14 Sep 2025 01:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेहसाणा Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

मेहसाणा जिले के समित्रा गांव के पास स्थित इस संयंत्र में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Two workers killed in fire at fertiliser plant in Gujarat's Mehsana
उर्वरक संयंत्र में आग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार तड़के एक उर्वरक संयंत्र में आग लगने से दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मेहसाणा ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि समित्रा गांव के पास स्थित इस संयंत्र में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस भीषण आग संयंत्र में रात्रि पाली में काम कर रहे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


मेहसाणा अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में उन्हें करीब एक घंटे का समय लगा। आग पर काबू पाने के बाद दो श्रमिकों के जले हुए शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय संयंत्र में छह श्रमिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष और फूलचंद के रूप में हुई है, जो क्रमशः बिहार और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जाच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed