फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Two Thousand Crores rupees fraud in Maharashtra in name of Bitcoin ED to investigate case

बिटकॉइन के नाम पर महाराष्ट्र में दो हजार करोड़ की ठगी, ईडी से जांच कराएगी राज्य सरकार

Thu, 15 Mar 2018 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Thu, 15 Mar 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Two Thousand Crores rupees fraud in Maharashtra in name of Bitcoin ED to investigate case
bitcoin
बहुचर्चित गेन बिटकॉइन के नाम पर महाराष्ट्र में दो हजार करोड़ की ठगी हुई है। अब महाराष्ट्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से इसकी जांच कराने  घोषणा की है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रंजीत सिंह पाटिल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और तीन आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि  गेन बिटकॉइन डॉट कॉम वेबसाइट के माध्यम से पॉन्जी स्कीम शुरू कर निवेशकों को आकर्षक ब्याज के सपने दिखाए गए थे। इसमें लाखों लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया। लेकिन उसके बाद कंपनी संचालक योजना बंद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस मामले में नांदेड और पुणे में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, इसकी जांच साइबर क्राइम ब्रांच के माध्यम से की जा रही है। इस घोटाले की व्यापकता को देखते हुए यह जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री पाटिल ने बताया कि गेन बिटकॉइन डॉट कॉम वेबसाइट के आधार पर पॉन्जी स्कीम शुरू कर अमित भारद्वाज और उनके साथियों ने मुंबई, पुणे, नांदेड, कोल्हापुर सहित राज्य के लाखों निवेशकों के करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमोल कुमार थोंबोले को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed